महराजगंज

महराजगंज जनपद के खाद्य विभाग द्वारा की जा रही लगातार सैंपलिंग की कार्रवाई से आक्रोशित निचलौल के व्यापारियों ने बुधवार को तहसील परिसर पहुंचकर विरोध जताया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के खाद्य विभाग द्वारा की जा रही लगातार सैंपलिंग की कार्रवाई से आक्रोशित निचलौल के व्यापारियों ने बुधवार को तहसील परिसर पहुंचकर विरोध जताया। किराना व्यवसायिक संघ के नेतृत्व में एकजुट हुए व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर खाद्य निरीक्षक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और अनावश्यक उत्पीड़न बंद कराने की मांग की।

तहसील परिसर में एकत्र होकर व्यापारियों ने “व्यापारी एकता जिंदाबाद” के नारे लगाए। व्यापारियों का आरोप है कि खाद्य पदार्थों के नमूनों के नाम पर उन्हें अनुचित रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे खाद्य सुरक्षा नियमों के पालन के पक्षधर हैं, लेकिन कार्रवाई पूरी तरह पारदर्शी और नियमानुसार होनी चाहिए।
व्यापारियों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा व्यापारिक हित में उचित हस्तक्षेप कर राहत प्रदान करने की मांग की है। ज्ञापन मिलने के बाद अब इस प्रकरण में प्रशासनिक कदम और खाद्य विभाग के रुख पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, लगी भीड़https://t.co/mMgtdcPf4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 19, 2026




















