मऊ

मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली परिसर में बुधवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अर्चना अग्निहोत्री की उपस्थिति में पुलिस द्वारा विभिन्न मुकदमों में जब्त की गई 340 लीटर अवैध शराब का नियमानुसार निस्तारण किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली परिसर में बुधवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अर्चना अग्निहोत्री की उपस्थिति में पुलिस द्वारा विभिन्न मुकदमों में जब्त की गई 340 लीटर अवैध शराब का नियमानुसार निस्तारण किया गया। नष्ट कराई गई शराब की अनुमानित कीमत 1 लाख 57 हजार रुपये बताई गई है।

कार्रवाई से पूर्व एसडीएम ने कोतवाली पहुंचकर संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया और बरामद शराब की मात्रा का सत्यापन कराया। न्यायालय व सक्षम प्राधिकारियों से प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजस्व और पुलिस विभाग के कर्मचारियों की देखरेख में शराब को पूरी पारदर्शिता के साथ नष्ट कराया गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब्त सामग्रियों को लंबे समय तक थाने में रखने के बजाय विधिक प्रक्रिया के तहत निस्तारित किया जाता है। इस दौरान जितेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, लगी भीड़https://t.co/mMgtdcPf4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 19, 2026





















