सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री सुशील टिबडेवाल, आर्थिक सहायता की मांग

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल में भारत गैस एजेंसी के पास बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत के बाद बुधवार को सिसवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबडेवाल दाह संस्कार में शामिल होने पहुंचे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल में भारत गैस एजेंसी के पास बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत के बाद बुधवार को सिसवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबडेवाल दाह संस्कार में शामिल होने पहुंचे। इस दर्दनाक हादसे में पचमा गांव निवासी सन्नी साहनी, शिव साहनी, विवेक साहनी और मिर्जापुर निवासी संतोष की जान चली गई थी।

पूर्व मंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने इस घटना को बेहद हृदयविदारक बताया और जिला प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तत्काल नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

साथ ही उन्होंने सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने और घटना की निष्पक्ष जांच कराने की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महातम यादव, संजय यादव, दिनेश यादव और राकेश गुप्ता सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.