सिद्धार्थनगर के मधवापुर में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए सांसद व सदर विधायक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के ग्राम मधवापुर में श्री शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन अवसर पर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के ग्राम मधवापुर में श्री शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन अवसर पर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था और अपार उत्साह के बीच आयोजित इस शोभायात्रा में क्षेत्रीय सांसद जगदंबिका पाल एवं सदर विधायक श्याम धनी राही मुख्य रूप से सम्मिलित हुए और श्रद्धालुओं के साथ मिलकर भगवान भोलेनाथ की आराधना की।

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

पारंपरिक परिधानों में सजीं सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालु सिर पर मंगल कलश धारण कर भक्ति गीतों और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ चल रहे थे. पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया. जनप्रतिनिधियों ने भी पदयात्रा करते हुए धर्म और आस्था के इस महायज्ञ में सहभागिता निभाई।

क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल और विधायक श्याम धनी राही ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की हार्दिक बधाई दी. उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि महादेव की कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे और क्षेत्र में सुख, शांति तथा समृद्धि का वास हो. यात्रा के समापन पर मंदिर परिसर में विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.