बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के मुमरेजपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता जय भगवान सिंह को ‘राष्ट्रीय युवा संसद पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के मुमरेजपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता जूनियर हेलमेट मैन ऑफ इंडिया जय भगवान सिंह को ‘राष्ट्रीय युवा संसद पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया है. यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार राजदूत संगठन (IHARO) की ओर से प्रदान किया गया है. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश सुंडके के हस्ताक्षर युक्त प्रमाणपत्र 14 अगस्त को जारी किया गया, जिसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों और उनके शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है.
सामाजिक सरोकारों में निभा रहे हैं सक्रिय भूमिका
जय भगवान सिंह लंबे समय से विभिन्न सामाजिक जागरूकता अभियानों में अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं. वे विशेष रूप से सड़क सुरक्षा को लेकर हेलमेट जागरूकता अभियान और रक्तदान के प्रति युवाओं को प्रेरित करने के लिए निरंतर सक्रिय रहते हैं.
समाजहित में कार्य करने की मिली नई ऊर्जा
सम्मान प्राप्त होने पर जूनियर हेलमेट मैन ऑफ इंडिया जय भगवान सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनके दायित्वों को और बढ़ाता है तथा समाजहित में आगे भी पूरी निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा देता है. वहीं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है .
महराजगंज: बागापार में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहरामhttps://t.co/AbHx5PhRs9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 16, 2026


























