सिद्धार्थनगर में वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी के जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, सांसद और विधायक ने दी श्रद्धांजलि

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर वीरांगना, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक महारानी अवंतीबाई लोधी के जन्मोत्सव के अवसर पर जनपद में भव्य पथ-चलन शोभायात्रा निकाली गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर वीरांगना, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक महारानी अवंतीबाई लोधी के जन्मोत्सव के अवसर पर जनपद में भव्य पथ-चलन शोभायात्रा निकाली गई. इस आयोजन में क्षेत्रीय सांसद जगदंबिका पाल और सदर विधायक श्याम धनी राही सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु शामिल हुए. सभी ने वीरांगना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया.

मातृभूमि के लिए दिया था सर्वोच्च बलिदान

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महारानी अवंतीबाई लोधी के ऐतिहासिक योगदान को याद किया. ब्रिटिश हुकूमत की दमनकारी नीतियों के खिलाफ रामगढ़ रियासत की रक्षा करते हुए उन्होंने 1857 के स्वाधीनता संग्राम में अभूतपूर्व वीरता का परिचय दिया था. खैरी के ऐतिहासिक युद्ध में अंग्रेजी सेना को धूल चटाने वाली इस महान वीरांगना ने 1858 में मातृभूमि और स्वाभिमान की रक्षा के लिए हंसते-हंसते अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया था.

युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा त्याग

शोभायात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि महारानी अवंतीबाई लोधी का जीवन राष्ट्रप्रेम, अदम्य साहस और समर्पण की अनुपम मिसाल है. उनका यह अमर बलिदान और स्वाभिमानी संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को सदैव देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा.

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.