मऊ
मऊ जनपद में मौसम के मिजाज में लगातार हो रहे बदलाव का असर आम जनजीवन और लोगों के स्वास्थ्य पर साफ देखने को मिल रहा है। कभी तेज धूप व गर्मी, तो कभी झमाझम बारिश के चलते मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद में मौसम के मिजाज में लगातार हो रहे बदलाव का असर आम जनजीवन और लोगों के स्वास्थ्य पर साफ देखने को मिल रहा है। कभी तेज धूप व गर्मी, तो कभी झमाझम बारिश के चलते मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। गुरुवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में दोपहर 2 बजे तक ही 1200 से अधिक मरीजों का रजिस्ट्रेशन दर्ज किया गया।
ओपीडी और निजी क्लीनिकों पर बढ़ी भीड़
मौसम में आए इस उतार-चढ़ाव के कारण लोग तेजी से सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी जैसी संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी अस्पताल के अलावा शहर के निजी क्लीनिकों और अस्पतालों में भी मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सीएमओ ने दी हिदायत
मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। डॉक्टरों को समय से अपने कक्षों में उपस्थित रहकर मरीजों के त्वरित इलाज और जांच व्यवस्था को दुरुस्त रखने की हिदायत दी गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी स्वास्थ्यकर्मियों को समय पर ड्यूटी निभाने के निर्देश जारी किए गए हैं ताकि मरीजों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से बदलते मौसम में खान-पान और दिनचर्या को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
अतीक अहमद के बेटे अबान की कार के एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। pic.twitter.com/AraAHB5Bpt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 12, 2026













