मऊ
जनपद मऊ केअपर जिलाधिकारी प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय प्रवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जनपद के समस्त नगर निकायों के विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद मऊ केअपर जिलाधिकारी प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय प्रवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जनपद के समस्त नगर निकायों के विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में एडीएम ने अधिशासी अधिकारियों को घर-घर कूड़ा उठान, गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण और सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने चेताया कि स्वच्छता में लापरवाही पर सीधे ईओ की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
एडीएम ने कर एवं करेत्तर देयों की शत-प्रतिशत वसूली, 15वें वित्त आयोग, वंदन योजना, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना और आकांक्षी योजना के कार्यों को समयबद्ध पूरा करने को कहा। साथ ही निराश्रित गोवंश के लिए गौशालाओं में भूसा-चारा सुनिश्चित करने और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ जब्ती अभियान चलाने के निर्देश दिए।
अतीक अहमद के बेटे अबान की कार के एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। pic.twitter.com/AraAHB5Bpt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 12, 2026













