मऊ
मऊ जनपद के मधुबन तहसील अंतर्गत मर्यादपुर बाजार में खाद्य सुरक्षा टीम ने एक चाय-समोसे की दुकान पर औचक छापेमारी की। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई गई एक ग्रामीण की शिकायत के बाद की गई, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के मधुबन तहसील अंतर्गत मर्यादपुर बाजार में खाद्य सुरक्षा टीम ने एक चाय-समोसे की दुकान पर औचक छापेमारी की। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई गई एक ग्रामीण की शिकायत के बाद की गई, जिसमें दुकान पर जले हुए तेल में समोसे तलने और एक्सपायर्ड कोल्ड्रिंक्स बेचने का आरोप लगाया गया था।
जले तेल का सैंपल लैब भेजा, बिना लाइसेंस चल रही थी दुकान
खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयप्रकाश, सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी और छोटू की टीम ने मर्यादपुर स्थित सिंघासन चाय-समोसे की दुकान पर जांच पड़ताल की। टीम ने मौके पर समोसे तलने में इस्तेमाल हो रहे जले हुए सोयाबीन तेल का सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया। इसके साथ ही, दुकान के पास खाद्य लाइसेंस न पाए जाने पर संचालक को एक सप्ताह के भीतर लाइसेंस बनवाने का नोटिस थमाया गया है।
शिकायत के बाद हरकत में आया विभाग
ढिलई फिरोजपुर निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त दुकान पर काफी समय से घटिया व प्रतिबंधित तेल में समोसे बनाए जा रहे थे और एक्सपायर्ड सामान बेचा जा रहा था। विरोध करने पर दुकानदार मारपीट पर आमादा हो जाता था।
खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से पूरे मर्यादपुर बाजार के व्यापारियों में हड़कंप का माहौल रहा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयप्रकाश ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समयसीमा के भीतर दुकानदार लाइसेंस नहीं बनवाता है, तो दुकान को सील कर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अतीक अहमद के बेटे अबान की कार के एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। pic.twitter.com/AraAHB5Bpt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 12, 2026












