बुलंदशहर में भव्य तिरंगा यात्रा से जागा राष्ट्रभक्ति का ज्वार, विधायक लक्ष्मी राज सिंह रहे मौजूद

बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर सहभागिता की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर सहभागिता की। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा।

यात्रा में सिकंदराबाद विधायक ठाकुर लक्ष्मी राज सिंह ने सहभागिता करते हुए कहा कि तिरंगा केवल ध्वज नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आन, बान, शान और संघर्षों का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में राष्ट्रीय एकता और नागरिक कर्तव्यों की भावना मजबूत होती है।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र सिंह दिलेर, प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, विभिन्न विधायक व चेयरमैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

‘हर घर तिरंगा’ के संदेश के साथ निकली इस यात्रा ने आमजन को देश की एकता और अखंडता के प्रति जागरूक किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाकर राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.