पचपेड़वा में पूर्व विधायक शैलू के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के नगर पंचायत पचपेड़वा में देशभक्ति के उल्लास के साथ एक भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बलरामपुर जनपद के नगर पंचायत पचपेड़वा में देशभक्ति के उल्लास के साथ एक भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया। राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत इस यात्रा में क्षेत्र के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’ और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे युवाओं और कार्यकर्ताओं के भारत माता की जय के जयघोष से संपूर्ण क्षेत्र देशभक्ति के रंगों में सराबोर नजर आया। पूर्व विधायक शैलू ने युवाओं को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया। यात्रा में शामिल हजारों नागरिकों व कार्यकर्ताओं के लिए आयोजकों की ओर से भोजन की विशेष व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम सौहार्द, अनुशासन और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.