मऊ
जनपद मऊ के निदेशक महिला कल्याण, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग द्वारा 13 अगस्त को दारुल उलूम निस्वा मदरसे में ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘मिशन शक्ति’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद मऊ के निदेशक महिला कल्याण, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग द्वारा 13 अगस्त को दारुल उलूम निस्वा मदरसे में ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘मिशन शक्ति’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मदरसे की छात्राओं ने देशभक्ति के नारों के साथ भव्य तिरंगा रैली भी निकाली।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, गरिमा और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा महिला कल्याण विभाग की जन-कल्याणकारी योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।
छात्राओं को सुरक्षा के दृष्टिकोण से आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों 1090, 1098, 1076, 112, 181 और 1930 के उपयोग के बारे में भी बताया गया।
इस दौरान हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की जिला मिशन समन्वयक अर्चना राय, सेंटर मैनेजर संध्या सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट राखी राय एवं तृप्ति राय सहित मदरसे की प्रधानाचार्य, शिक्षिकाएं और छात्राएं उपस्थित रहीं।
अतीक अहमद के बेटे अबान की कार के एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। pic.twitter.com/AraAHB5Bpt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 12, 2026












