बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर स्थित डीपीबीएस कॉलेज में प्राचार्य प्रोफेसर जी. के. सिंह के नेतृत्व में वाणिज्य संकाय तथा भारत स्काउट एवं गाइड के संयुक्त तत्वावधान में भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर स्थित डीपीबीएस कॉलेज में प्राचार्य प्रोफेसर जी. के. सिंह के नेतृत्व में वाणिज्य संकाय तथा भारत स्काउट एवं गाइड के संयुक्त तत्वावधान में भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया। देशभक्ति के उत्साह से लबरेज इस यात्रा में कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
सिर पर तिरंगा टोपी धारण किए विद्यार्थी “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों के साथ आगे बढ़े। पूरा परिसर देशभक्ति के रंगों में रंगा नजर आया।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. जी. के. सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह यात्रा युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और नागरिक कर्तव्यों की भावना जगाने का माध्यम है। वहीं डॉ. भुवनेश कुमार, डॉ. तरुण श्रीवास्तव, डॉ. राजीव गोयल और डॉ. विशाल शर्मा ने युवाओं से स्वतंत्रता सेनानियों के पदचिह्नों पर चलकर राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक कल्याण में योगदान देने का आह्वान किया।
समापन पर प्राचार्य ने वाणिज्य संकाय के शिक्षकों, किश्वर कुमारी, स्काउट-गाइड प्रभारियों व विद्यार्थियों का आभार जताया। संपूर्ण कार्यक्रम अनुशासन और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
अतीक अहमद के बेटे अबान की कार के एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। pic.twitter.com/AraAHB5Bpt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 12, 2026













