बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में अनूपशहर पवित्र सावन मास में छोटी काशी अनूपशहर से सांप्रदायिक सौहार्द और अटूट आस्था की एक अनोखी तस्वीर सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में अनूपशहर पवित्र सावन मास में छोटी काशी अनूपशहर से सांप्रदायिक सौहार्द और अटूट आस्था की एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। यहां बुर्का पहने एक 25 वर्षीय मुस्लिम युवती ने भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ में गंगाजल उठाया और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष के साथ अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई।
रविवार को जब बुर्का पहने युवती को कंधे पर कांवड़ सजाए कांवड़ियों के जत्थे के साथ आगे बढ़ते देखा गया, तो राहगीर अचरज में पड़ गए। कांवड़ ले जा रही युवती की पहचान रबूपुरा निवासी 25 वर्षीय उजमा खान के रूप में हुई है। भगवान शिव के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा व्यक्त करते हुए उजमा ने बताया कि उसकी सनातन धर्म में गहरी आस्था है और वह सभी धर्मों का सम्मान करती है। उसने कहा कि कांवड़ उठाने का उसका मुख्य उद्देश्य समाज में हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देना और देश की सुख-समृद्धि की कामना करना है।
तीसरी बार उठा रही हैं कांवड़
उजमा ने बताया कि वह इससे पहले भी दो बार अनूपशहर से गंगाजल भरकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर चुकी है। वह पिछले पांच वर्षों से रबूपुरा निवासी लोकेंद्र मीणा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है और दोनों के दो छोटे बच्चे हैं। जल्द ही दोनों विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं।
10 अगस्त को पहुंचेगी रबूपुरा, शिवरात्रि पर करेंगी जलाभिषेक
उजमा की इस 90 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा में लोकेंद्र के अलावा गांव के कई अन्य लोग भी पूरा सहयोग कर रहे हैं। उनके साथ जत्थे में गांव के रोहित चौधरी, अनु चौधरी, अरुण चौधरी, मुकुल, खुशी चौधरी और काजल जाटव भी अपनी-अपनी कांवड़ लेकर चल रहे हैं। यह यात्रा 10 अगस्त की रात को रबूपुरा पहुंचेगी, जिसके बाद शिवरात्रि की पावन बेला में भाईपुर स्थित शिव मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया जाएगा।
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के जियानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सिर पर प्यार का बुखार सवार किए एक 25 वर्षीय युवक हाई-वोल्टेज ड्रामा करते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। pic.twitter.com/6pN2FYPqes
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 9, 2026












