निचलौल

महराजगंज जनपद के नारायणी नदी से निकली देवरिया शाखा नहर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नारायणी नदी से निकली देवरिया शाखा नहर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत हरगांव के समीप नहर की पटरी से गुजर रही 60 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला अचानक पैर फिसलने के कारण नहर के गहरे पानी में गिरकर डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम मौके पर पहुंची तथा रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरगांव निवासी पड़ोही ने निचलौल पुलिस को सूचना दी कि उनकी 60 वर्षीय मां सावित्री देवी बुधवार को गांव के पास से निकली देवरिया शाखा नहर की पटरी से होकर जा रही थीं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से उनका पैर फिसल गया और वह तेज धारा के बीच गहरे पानी में समा गईं। परिजनों व ग्रामीणों ने अपने स्तर से तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
निचलौल के थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि वृद्धा के नहर में डूबने की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। महिला की तलाश के लिए एनडीआरएफ के गोताखोरों की मदद ली जा रही है। नहर के बहाव वाले क्षेत्रों में सघन खोजबीन अभियान जारी है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक महिला का पता नहीं चल सका था।
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस बनी आग का गोला, 9 यात्रियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत; मची चीख-पुकार pic.twitter.com/Xfxy5YnoS4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 24, 2026












