महराजगंज: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी का संयुक्त फ्लैग मार्च, सीओ फरेंदा ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

कोल्हुई

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमावर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्रों में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस और सशस्त्र सीमा बल ने संयुक्त गश्त अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमावर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्रों में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस और सशस्त्र सीमा बल ने संयुक्त गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी (सीओ) फरेंदा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में पुलिस व एसएसबी जवानों ने थाना कोल्हुई क्षेत्र अंतर्गत सीमावर्ती ग्राम जोगियाबारी में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

संयुक्त पैदल गश्त के दौरान सुरक्षा बलों ने सीमांत क्षेत्र की पगडंडियों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थलों का सघन निरीक्षण किया। गश्त के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों व दुकानदारों से सीधा संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी फीडबैक लिया और उन्हें भयमुक्त वातावरण का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों से अपील की गई कि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अज्ञात व्यक्ति के दिखाई देने पर तत्काल पुलिस व एसएसबी को सूचित करें।

सीओ फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने जवानों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में असामाजिक तत्वों, तस्करी और अवांछित गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए 24 घंटे सतर्कता व कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने सुरक्षा बलों को आपसी तालमेल बनाकर निरंतर सघन चेकिंग अभियान जारी रखने के निर्देश दिए।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.