महराजगंज

महराजगंज जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस असामाजिक और उपद्रवी तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त निरोधात्मक कदम उठा रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस असामाजिक और उपद्रवी तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त निरोधात्मक कदम उठा रही है। इसी क्रम में सिन्दुरिया पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र में शांति भंग की आशंका के मद्देनजर आठ व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उनका चालान किया है।
बीएनएसएस (BNSS) की धाराओं में हुई निरोधात्मक कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, थाना सिन्दुरिया पुलिस ने शांति व्यवस्था को प्रभावित करने की आशंका को देखते हुए धारा 170, 126 एवं 135 बीएनएसएस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के तहत कुल 8 लोगों को पाबंद करते हुए उनका चालान कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया।
इन लोगों का हुआ चालान
पुलिस कार्रवाई की जद में आए व्यक्तियों में:
समीर पुत्र तबारक (निवासी खजुरिया)
मोहन चौरसिया पुत्र ज्ञान चौरसिया (निवासी चिउटहा)
सोनू कसौधन पुत्र सुदर्शन (निवासी चिउटहा)
पारस मोदनवाल पुत्र स्व. रामलाल (निवासी मिठौरा बाजार)
मनोज अग्रहरी पुत्र स्व. लल्लन अग्रहरी (निवासी मोरवन)
उमेश अग्रहरी पुत्र स्व. हरिलाल अग्रहरी (निवासी मोरवन)
केदार अग्रहरी पुत्र स्व. हरिलाल अग्रहरी (निवासी मोरवन)
राजकुमार पुत्र स्व. जयप्रकाश (निवासी खजुरिया, थाना चौक) शामिल हैं।
यह निरोधात्मक कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव, उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार एवं उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह मय हमराह शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने दो टूक स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
सोनौली सीमा पर 600 ग्राम चरस के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार, दिल्ली-शिमला भेजने की थी तैयारीhttps://t.co/sPCABHK0Qm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2026












