महराजगंज: बृजमनगंज में पुलिस व आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कच्ची शराब व उपकरण संग तीन महिलाएं गिरफ्तार

बृजमनगंज
.
महराजगंज जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करते हुए अवैध शराब बनाने के उपकरण और कच्ची शराब के साथ तीन महिलाओं को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र के नेतृत्व में पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार (23 सितंबर) को ग्राम विशुनपुर अदरौना तथा ग्राम शिवपुर धोबीटोला क्षेत्र में सघन दबिश दी। इस दौरान अवैध कच्ची शराब के निर्माण में लिप्त तीन महिला कारोबारियों को धर दबोचा गया।

पकड़ी गई अभियुक्ताओं की पहचान शारदा पटेल (45 वर्ष) पत्नी रामभोल, बिन्दु पटेल (47 वर्ष) पत्नी राजकुमार पटेल तथा सरिता उर्फ रीना पटेल (25 वर्ष) पत्नी मुनीब पटेल तीनों निवासी ग्राम शिवपुर धोबीटोला, थाना बृजमनगंज, महराजगंज के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से 6 बोतलों में भरी कुल 12 लीटर अवैध कच्ची शराब, 4 एल्युमिनियम के पतीले, 2 चोंगा (कीप), 50-50 लीटर क्षमता के 3 प्लास्टिक जरीकैन, 5 किलोग्राम गुड़ और 2 किलोग्राम नौसादर बरामद किया है। वहीं शराब बनाने के लिए तैयार किए गए लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि पकड़ी गई तीनों महिला आरोपियों के विरुद्ध थाना बृजमनगंज में मु0अ0सं0 230/2026, धारा 60(1) व 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.