पुरंदरपुर: बिजली ट्रांसफार्मर से प्लेट चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 74 प्लेट बरामद; सिद्धार्थनगर का रहने वाला है आरोपी

पुरंदरपुर

महराजगंज जनपद थाना पुरंदरपुर पुलिस ने मनिकौरा प्रेशर सिंचाई प्रणाली पर लगे बिजली ट्रांसफार्मर से प्लेट चोरी करने के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद थाना पुरंदरपुर पुलिस ने मनिकौरा प्रेशर सिंचाई प्रणाली पर लगे बिजली ट्रांसफार्मर से प्लेट चोरी करने के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई कुल 74 अदद ट्रांसफार्मर प्लेटें बरामद की हैं।

जनपद में वांछित व शातिर अपराधियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में पुरंदरपुर पुलिस को यह सफलता मिली है।

प्राप्त विवरण के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को मनिकौरा प्रेशर सिंचाई प्रणाली पर स्थापित बिजली ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों द्वारा कीमती प्लेटें चुरा ली गई थीं। मामले में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता मुकेश कुमार शुक्ला की तहरीर पर थाना पुरंदरपुर में मु0अ0सं0 224/2026, धारा 303(2), 324(3), 317(2) बीएनएस (BNS) व धारा 136(1) विद्युत अधिनियम 2003 के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की गई थी।

मुकदमे के खुलासे में जुटी पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर बुधवार (23 सितंबर 2026) की दोपहर करीब 1:52 बजे मनिकौरा के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी गई 74 अदद ट्रांसफार्मर प्लेटें बरामद हुईं।

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान डोलई साहनी (उम्र 32 वर्ष) पुत्र हरिश्चंद्र साहनी, निवासी ग्राम लोटन डीह, थाना लोटन, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश झा, कांस्टेबल रामजन्म वर्मा, कांस्टेबल जयन्त यादव तथा कांस्टेबल सौरभ जायसवाल शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.