बड़ौत: मानव अधिकार युवा संगठन ने शिविर लगाकर कांवड़ियों को कराया जलपान

बागपत

बागपत जनपद के बड़ौत तहसील क्षेत्र के बड़ौली गांव में बड़ौली रोड पर मानव अधिकार युवा संगठन (भारत) द्वारा विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत तहसील क्षेत्र के बड़ौली गांव में बड़ौली रोड पर मानव अधिकार युवा संगठन (भारत) द्वारा विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में हरिद्वार से जल लेकर आ रहे शिवभक्त कांवड़ियों का नि:स्वार्थ भाव से स्वागत व सेवा की गई।

शिविर में कांवड़ियों के लिए जलपान, फलाहार, शुद्ध पेयजल तथा चिकित्सा और विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा ने कहा कि धार्मिक व सामाजिक कार्यों में भाग लेना और कांवड़ियों व राहगीरों की सेवा करना मानव धर्म का सर्वोपरि कर्तव्य है।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सौरभ वर्मा, निखिल वर्मा, संजीव कुमार, वाशु वर्मा, जॉनी कुमार, देवेंद्र वर्मा तथा समाजसेवी मोहित चौहान सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.