बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के अनूपशह सेवा भारती अनूपशहर के तत्वावधान में एलडीएवी इंटर कॉलेज में श्रीरामचरितमानस प्रश्नावली प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नगर के 25 विद्यालयों से 114 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशह सेवा भारती अनूपशहर के तत्वावधान में एलडीएवी इंटर कॉलेज में श्रीरामचरितमानस प्रश्नावली प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नगर के 25 विद्यालयों से 114 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में परदादा परदादी स्कूल की छात्रा राधिका कुमारी ने प्रथम, द गुरुकुल ऑफ टेम्पल की तनिष्का शर्मा ने द्वितीय तथा पीएसपीए विद्यालय के छात्र अनंत भारद्वाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं व प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा शिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संघचालक सुनील गुप्ता व संचालन अखंड प्रताप ने किया। मुख्य अतिथि जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति राजीव सक्सेना एवं विशिष्ट अतिथि नरेश अग्रवाल, विशाल कुमार व प्रतियोगिता प्रभारी डॉ. शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर संरक्षक देवेंद्र भारद्वाज, संजीव गुप्ता, प्यारे लाल, भूपेंद्र, नारायण देव मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक व शिक्षक उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 12 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या के आरोपी 40 वर्षीय मोनू को पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी पर एडीजी भानु प्रताप द्वारा 24 घंटे पहले ही 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। pic.twitter.com/5k6XvqYFEZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 9, 2026












