बुलंदशहर
बुलंदशहर 9 अगस्त को उपजिलाधिकारी अनूपशहर अरुण वर्मा तथा क्षेत्राधिकारी भरत कुमार सोनकर ने अनूपशहर क्षेत्र के कांवड़ यात्रा मार्ग व गंगा घाट का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर 9 अगस्त को उपजिलाधिकारी अनूपशहर अरुण वर्मा तथा क्षेत्राधिकारी भरत कुमार सोनकर ने अनूपशहर क्षेत्र के कांवड़ यात्रा मार्ग व गंगा घाट का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, घाटों पर पुलिस बल, जल पुलिस और गोताखोरों की तैनात स्थिति को देखा। साथ ही सीसीटीवी कैमरे, प्रकाश व्यवस्था, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली (PA System), चिकित्सा सहायता और आपातकालीन सेवाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने यातायात प्रबंधन की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि यात्रा मार्ग पर यातायात का संचालन सुचारु रहे। भीड़ के अनुसार प्रभावी डायवर्जन लागू किया जाए ताकि आमजन को परेशानी न हो। इसके साथ ही एम्बुलेंस एवं अन्य आपातकालीन वाहनों की निर्बाध आवाजाही के लिए विशेष प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न हो सके।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 12 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या के आरोपी 40 वर्षीय मोनू को पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी पर एडीजी भानु प्रताप द्वारा 24 घंटे पहले ही 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। pic.twitter.com/5k6XvqYFEZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 9, 2026












