हापुड़: ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत देहात पुलिस को मिली सफलता, अवैध पिस्टल व दो कारतूस के साथ आरोपी खालिद गिरफ्तार

हापुड़

हापुड़ जनपद के अपराध की रोकथाम और अवैध असलों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शस्त्र’ अभियान के तहत हापुड़ देहात थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के अपराध की रोकथाम और अवैध असलों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शस्त्र’ अभियान के तहत हापुड़ देहात थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और 32 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

सलाई-गोंदी अंडरपास से हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, मेरठ परिक्षेत्र के निर्देशानुसार अपराधियों व अवैध हथियार धारकों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को देहात थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त व चेकिंग कर रही थी। तभी सलाई-गोंदी अंडरपास के समीप एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसके पास से एक अवैध पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए।

आरोपी की पहचान व पुलिस टीम

पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी की पहचान खालिद (पुत्र मंसूर), निवासी ग्राम सलाई (थाना हापुड़ देहात) के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेमंत अत्री, उपनिरीक्षक रामू जादौन तथा उपनिरीक्षक नन्हे सिंह शामिल रहे।

पुलिस ने बरामद पिस्टल व कारतूस को जब्त कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे जेल भेजने की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि असामाजिक तत्वों और अवैध असलाह तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.