हापुड़: बीटेक छात्रा से पिस्टल की नोक पर रेप, अश्लील वीडियो बनाकर 3 साल तक किया ब्लैकमेल, मुकदमा दर्ज

हापुड़

हापुड़ जनपद के सिम्भावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीटेक की छात्रा ने गांव के ही युवक पर पिस्टल के बल पर अगवा कर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर तीन वर्षों तक ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के सिम्भावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीटेक की छात्रा ने गांव के ही युवक पर पिस्टल के बल पर अगवा कर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर तीन वर्षों तक ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीसीएस यूनिवर्सिटी जाते समय किया अगवा

पीड़िता के अनुसार, घटना 21 फरवरी 2023 की है जब वह मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में पढ़ाई के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि गांव के ही विपिन उर्फ कालू नामक युवक ने उसे सरकारी नलकूप के पास कार में पिस्टल दिखाकर जबरन बैठा लिया। इसके बाद आरोपी उसे अज्ञात स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली।

हत्या की धमकी देकर साध रखी थी चुप्पी

छात्रा का आरोप है कि घटना के बाद से ही आरोपी अश्लील वीडियो को हथियार बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। विरोध करने या किसी से शिकायत करने पर आरोपी पीड़िता के पिता व भाई की हत्या करने और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। इसी खौफ के कारण पीड़िता लंबे समय तक चुप रहने को मजबूर रही।हाल ही में हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने परिजनों को पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस से संपर्क किया गया। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.