हापुड़: चार्जिंग प्वाइंट से चोरी हुईं दो बैटरियां बरामद, पिलखुवा पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार

हापुड़

हापुड़ जनपद के थाना पिलखुवा पुलिस ने मोहल्ला न्यू शिवाजी नगर स्थित ‘न्यू संगम चार्जिंग प्वाइंट’ में हुई चोरी की घटना का त्वरित पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के थाना पिलखुवा पुलिस ने मोहल्ला न्यू शिवाजी नगर स्थित ‘न्यू संगम चार्जिंग प्वाइंट’ में हुई चोरी की घटना का त्वरित पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गईं शत-प्रतिशत बैटरियां और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।

कच्चे रास्ते से हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, अपराध की रोकथाम व चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिलखुवा पुलिस टीम ने बीएनएस (BNS) की धारा 305(ए) के तहत दर्ज मुकदमे में त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने सुरागकशी करते हुए ग्राम बड़ौदा हिन्दवान की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया।

आरोपियों की पहचान व बरामदगी

पकड़े गए आरोपियों की पहचान चिन्टू (पुत्र इन्द्रजीत), निवासी शिवगढ़ी (थाना हापुड़ नगर) और शौकीन (पुत्र मईनुद्दीन), निवासी ग्राम गालिबपुर (खतौली, मुजफ्फरनगर) हाल निवासी मोहल्ला अशोक नगर (थाना पिलखुवा) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लिवगार्ड कंपनी की चोरी हुई दोनों बैटरियां और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।

सफलता पाने वाली पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान, उपनिरीक्षक गौरव वशिष्ठ, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह और उपनिरीक्षक विवेक शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है तथा उनसे अन्य आपराधिक घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.