निचलौल में अनियंत्रित ई-रिक्शा पानी भरे गड्ढे में पलटा, चालक व बच्चे बाल-बाल बचे; सब्जियां लूटने की मची होड़

निचलौल

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया-अमड़ी मार्ग पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया-अमड़ी मार्ग पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बैठवलिया बाजार से सब्जियां लादकर सीमावर्ती रेगहिया बाजार जा रहा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से लबालब गड्ढे में जा पलटा। गनीमत रही कि हादसे में ई-रिक्शा चालक और उसके साथ सवार बच्चे पूरी तरह सुरक्षित बच गए।

जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा में टमाटर, अदरक, नींबू और शिमला मिर्च जैसी महंगी सब्जियां लदी हुई थीं। जैसे ही वाहन मिश्रौलिया-अमड़ी मार्ग पर पहुंचा, चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और ई-रिक्शा सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक और बच्चों को सकुशल बाहर निकाला।

हादसे के बाद ई-रिक्शा में रखी महंगी सब्जियां सड़क और पानी भरे गड्ढे में चारों तरफ तैरने लगीं। घटना के बाद जहां एक तरफ लोग मदद में जुटे थे, वहीं दूसरी तरफ कुछ राहगीर और ग्रामीण गड्ढे से नींबू, अदरक, शिमला मिर्च और टमाटर बटोरने में लग गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.