हापुड़: नेशनल हाईवे-9 पर दबंगों की गुंडागर्दी, पुलिस चौकी के पास दो युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

हापुड़

हापुड़ जनपद के थाना पिलखुवा क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-9 पर शुक्रवार देर रात दबंगों ने सरेआम कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दीं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के थाना पिलखुवा क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-9 पर शुक्रवार देर रात दबंगों ने सरेआम कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दीं। पुलिस चौकी से महज कुछ कदम की दूरी पर आधा दर्जन से अधिक उग्र युवकों ने दो युवकों को लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा।

बीच सड़क पर हुई इस हिंसक घटना से हाईवे पर भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हंगामे के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे काफी देर तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। मौके पर मौजूद राहगीर और वाहन चालक मूकदर्शक बने रहे, लेकिन किसी ने भी बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटाई।

घटना का वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दबंग हाथों में लाठी-डंडे लेकर पीड़ितों पर हमला करते और उन्हें खदेड़ते स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। पुलिस चौकी के इतने नजदीक हुई इस वारदात के बाद स्थानीय निवासियों ने पुलिस की गश्त और कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवी आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.