हापुड़
हापुड़ जनपद के धौलाना थाना क्षेत्र स्थित लालपुर गांव में बच्चों के मामूली विवाद और महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर दो पक्षों के बीच भीषण संघर्ष हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के धौलाना थाना क्षेत्र स्थित लालपुर गांव में बच्चों के मामूली विवाद और महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर दो पक्षों के बीच भीषण संघर्ष हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के दर्जनों लोग हाथों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर आमने-सामने आ गए। काफी देर तक चले इस उपद्रव और पथराव में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।
यह घटना शाम करीब 4 से 5 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मौके पर हुई इस हिंसक झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि धौलाना थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के अंदर से पुलिस का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है, जिसके चलते क्षेत्र में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।
घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं, पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी और पुलिस का पक्ष जानने के लिए जब धौलाना थाना प्रभारी से फोन पर संपर्क साधने का प्रयास किया गया, तो उनका कॉल रिसीव नहीं हो सका।
बुलंदशहर: ड्रैगन फ्रूट की खेती से किसान की चमकी किस्मत, 10 लाख के निवेश से हर साल लाखों की कमाई
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 7, 2026













