आगरा: सड़क के गड्ढे में सीढ़ी लगाकर उतरे सपा नेता नितिन कोहली, बोले यह सड़क नहीं, पाताल लोक का रास्ता है

आगरा

ताजनगरी आगरा की पॉश कॉलोनी कमला नगर (डी-ब्लॉक) में जर्जर सड़क और बारिश के बाद बने गहरे गड्ढों को लेकर विरोध का एक बेहद अनोखा तरीका देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

ताजनगरी आगरा की पॉश कॉलोनी कमला नगर (डी-ब्लॉक) में जर्जर सड़क और बारिश के बाद बने गहरे गड्ढों को लेकर विरोध का एक बेहद अनोखा तरीका देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के नेता नितिन कोहली ने सड़क की बदहाली और प्रशासनिक अनदेखी के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

गड्ढे में सीढ़ी लगाकर उतरे सपा नेता

सपा नेता नितिन कोहली अपने समर्थकों के संग कमला नगर पहुंचे और सड़क के बीचो-बीच धंसे गहरे गड्ढे में सीढ़ी लगवाकर खुद उसके अंदर उतर गए। गड्ढे की गहराई में खड़े होकर उन्होंने नगर निगम और स्थानीय प्रशासन के विकास के दावों पर तीखा तंज कसा।

नितिन कोहली ने कहा कि सरकार और प्रशासन विकास के बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन शहर की पॉश कॉलोनियों की सड़कों का भी बुरा हाल है। यह कोई साधारण सड़क या गड्ढा नहीं है, बल्कि सीधे पाताल लोक जाने का रास्ता बन चुका है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क जर्जर स्थिति में है और बारिश के कारण हादसों का खतरा काफी बढ़ गया है। सपा नेता के इस अनोखे प्रदर्शन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम ने जल्द से जल्द सड़क का निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया, तो स्थानीय नागरिकों को एकजुट कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.