बलिया: हरिशंकर प्रसाद विधि महाविद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, छात्र-छात्राओं को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी

बलिया

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (लखनऊ) के निर्देशों तथा जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (बलिया) के अध्यक्ष अनिल कुमार झा के आदेशानुसार गुरुवार को चितबड़ागांव स्थित हरिशंकर प्रसाद विधि महाविद्यालय में एक दिवसीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (लखनऊ) के निर्देशों तथा जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (बलिया) के अध्यक्ष अनिल कुमार झा के आदेशानुसार गुरुवार को चितबड़ागांव स्थित हरिशंकर प्रसाद विधि महाविद्यालय में एक दिवसीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल डॉ. हंसराज तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण का मुख्य ध्येय समाज के आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर व वंचित वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है।

उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न निवारण कानून, बाल विवाह निषेध अधिनियम तथा महिला सुरक्षा से जुड़े कई अहम कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से समझाया।

हेल्पलाइन 15100 और ऑनलाइन पोर्टल की दी गई जानकारी

डॉ. तिवारी ने युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि न्यायपूर्ण समाज की स्थापना के लिए नागरिकों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि नालसा द्वारा संचालित पोर्टल तथा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के जरिए कोई भी व्यक्ति घर बैठे ही निःशुल्क विधिक सहायता और परामर्श प्राप्त कर सकता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. धर्मात्मानंद, विभागाध्यक्ष शौकत खान और अभय कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विधिक जागरूकता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.