बलिया
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (लखनऊ) के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (बलिया) अनिल कुमार झा के मार्गदर्शन में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने ‘चाइल्ड हेल्पलाइन’ बलिया का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (लखनऊ) के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (बलिया) अनिल कुमार झा के मार्गदर्शन में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने ‘चाइल्ड हेल्पलाइन’ बलिया का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने चाइल्ड हेल्पलाइन में रखे गए विभिन्न रजिस्टरों, पत्रावलियों और अभिलेखों का गहनता से अवलोकन व जांच की।
पीड़ित बच्चों के साथ संवेदनशील व्यवहार की हिदायत
निरीक्षण के दौरान सचिव ने उपस्थित कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित और जरूरतमंद बच्चों के साथ हमेशा स्नेहपूर्ण, संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए। उन्होंने बच्चों की समुचित मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया, ताकि वे किसी भी मानसिक तनाव से बाहर निकल सकें।
गुमशुदा बच्चों को परिजनों तक पहुंचाने में बरतें तत्परता
श्री तिवारी ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बाल कल्याण समिति से आवश्यक आदेश प्राप्त होने के तुरंत बाद गुमशुदा बच्चों को पूरी सुरक्षा और सुविधा के साथ उनके परिजनों/अभिभावकों तक पहुंचाने की कार्रवाई में किसी भी प्रकार की देरी न की जाए।
निरीक्षण के समय चाइल्ड हेल्पलाइन की कर्मचारी आकांक्षा और आकाश मौके पर मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के इस औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जनपद में बाल संरक्षण सेवाओं की गुणवत्ता सुधारना तथा जरूरतमंद बच्चों को समयबद्ध और बेहतर सहायता उपलब्ध कराना है।
स्व. उमाशंकर सिंह जी का पार्थिव शरीर, रसड़ा पहुंचा pic.twitter.com/hCM7b08ISY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 6, 2026












