बुलंदशहर: मूसलाधार बारिश भी नहीं डिगा सकी आस्था, कदम-दर-कदम मंजिल की ओर बढ़ते दिखे शिवभक्त

दानपुर 

बुलंदशहर जिले के गांव दानपुर में शुक्रवार को लगातार हो रही बारिश के बीच शिवभक्त कांवड़ियों का उत्साह और आस्था देखते ही बनी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जिले के गांव दानपुर में शुक्रवार को लगातार हो रही बारिश के बीच शिवभक्त कांवड़ियों का उत्साह और आस्था देखते ही बनी। पिछले चार दिनों से बुलंदशहर जिले में रुक-रुक कर हो रही तेज वर्षा भी शिवभक्तों के कदमों को नहीं रोक सकी है।

दानपुर में यात्रा के दौरान बातचीत करते हुए कांवड़ियों ने बताया कि वे अलीगढ़ जिले के जट्टारी क्षेत्र के निवासी हैं। वे नरौरा स्थित पवित्र राजघाट गंगा घाट से गंगाजल लेकर अपने गांव के शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए निकले हैं।

बारिश नहीं कमजोर कर सकती भक्ति का संकल्प

शिवभक्त मनोज, सुरेश और प्रदीप ने बताया कि उन्होंने गुरुवार देर रात करीब 3 बजे अपनी कांवड़ यात्रा शुरू की थी। यात्रा की शुरुआत से ही लगातार बारिश हो रही है, लेकिन भोलेनाथ की भक्ति में लीन श्रद्धालु बिना रुके और बिना थके अपनी मंजिल की ओर लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

कांवड़ियों का कहना है कि मौसम की कोई भी प्रतिकूल परिस्थिति और बारिश उनकी भक्ति व संकल्प को कमजोर नहीं कर सकती। वे पूर्व निर्धारित समय पर ही अपने गांव पहुंचकर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करेंगे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.