हापुड़
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मिलावटी डेरी उत्पादों के बढ़ते कारोबार पर नकेल कसने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मिलावटी डेरी उत्पादों के बढ़ते कारोबार पर नकेल कसने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में हापुड़ जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक संदिग्ध गाड़ी से लाया जा रहा लगभग 200 किलोग्राम मिलावटी व दूषित पनीर जब्त किया, जिसे बाद में अधिकारियों की मौजूदगी में गड्ढा खुदवाकर नष्ट करा दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में चल रही कांवड़ यात्रा को देखते हुए क्षेत्र के कांवड़ शिविरों, ढाबों और स्थानीय बाजारों में पनीर की मांग बेतहाशा बढ़ गई है। इसी मांग का फायदा उठाने के लिए मिलावटखोर भारी मात्रा में सिंथेटिक और जहरीले रसायनों से तैयार नकली पनीर खपाने की फिराक में थे।
सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने घेराबंदी कर ‘रमेश पनीर भंडार’ से जुड़े सप्लाई नेटवर्क की गाड़ी को पकड़ा। मौके से मिले पनीर के नमूने (सैंपल) लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं, जबकि जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए असुरक्षित और मिलावटी पनीर की खेप को तुरंत विनष्ट करा दिया गया।
सख्त कार्रवाई की चेतावनी
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सेहत से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांवड़ मार्गों और आसपास की दुकानों व डेयरियों पर चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। दोषी पाए जाने वाले व्यापारियों और सप्लायरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा तहसीलदार गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अचानक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती को टॉवर पर चढ़ा देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और हड़कंप मच गया। pic.twitter.com/NNoXeuKI4W
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 5, 2026












