बुलंदशहर
जनपद बुलंदशहर के चार दिन पूर्व पानी में डूबने से हुई 11 वर्षीय चारु की असमय मृत्यु से शोकाकुल परिवार के आंसू पोंछने जिला पंचायत बुलंदशहर की प्रशासक डॉ. अतुल तेवतिया पहुंचीं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के चार दिन पूर्व पानी में डूबने से हुई 11 वर्षीय चारु की असमय मृत्यु से शोकाकुल परिवार के आंसू पोंछने जिला पंचायत बुलंदशहर की प्रशासक डॉ. अतुल तेवतिया पहुंचीं। इस दुखद घड़ी में संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए उन्होंने चारु के भाई गगन पुत्र रिंकू के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी ली है।
डॉ. अतुल तेवतिया ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि एक मासूम बेटी का असमय चले जाना पूरे समाज के लिए दुखद है। उन्होंने गगन को ढांढस बंधाते हुए माता-पिता का संबल बनने के लिए प्रेरित किया।
महाराजा अग्रसेन कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन, बुलंदशहर में स्नातक की पढ़ाई कर रहे गगन की शिक्षा बिना किसी आर्थिक बाधा के पूरी हो सके, इसके लिए डॉ. अतुल तेवतिया ने गगन की पूरी पढ़ाई का खर्च अपनी निजी आय से उठाने का संकल्प लिया है।
उन्होंने कहा कि यह कोई उपकार नहीं, बल्कि परिवार को संबल देने की एक छोटी-सी कोशिश है। डॉ. अतुल तेवतिया की इस संवेदनशील पहल की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की भीषण भिड़ंत में अड्डा बाजार के जाने-माने व्यवसायी लखी अग्रहरि जी का मौके पर ही निधन हो गया,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/viP8zng4sx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2026












