लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी न्यायालय में विचाराधीन मामले में फैसला अदालत करेगी या पुलिस? यह सवाल इस वक्त सिंगाही क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी न्यायालय में विचाराधीन मामले में फैसला अदालत करेगी या पुलिस? यह सवाल इस वक्त सिंगाही क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।प्राप्त जानकारी और पीड़ित महिला के आरोपों के अनुसार, पैतृक मकान के विवाद को लेकर सिंगाही थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। महिला का आरोप है कि पुलिस ने विवादित मकान में ताला जड़ दिया, जिससे उसे और उसकी बेटी को खुले में रहने पर मजबूर होना पड़ा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई, लेकिन प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय न्याय मांगने पहुंची पीड़ित महिलाओं को ही रात में थाने में बैठाए रखा गया।
मामले की जानकारी मिलते ही लोक जनशक्ति पार्टी के जिला उपाध्यक्ष (138 विधानसभा प्रत्याशी) ने घटना पर गहरा दुख जताया और लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक (SP) से सीधी बात की। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल क्षेत्राधिकारी (CO) निघासन को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।
कानूनी जानकारों का मानना है कि न्यायालय में लंबित संपत्ति विवादों में पुलिस का कार्य केवल शांति व्यवस्था बनाए रखना है, किसी पक्ष को बेदखल करना या कब्जा दिलाना अदालत का अधिकार क्षेत्र है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच कराकर न्याय की गुहार लगाई है।
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की भीषण भिड़ंत में अड्डा बाजार के जाने-माने व्यवसायी लखी अग्रहरि जी का मौके पर ही निधन हो गया,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/viP8zng4sx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2026













