राजघाट पुलिस की ईमानदारी: ₹22,200 से भरा पर्स ढूंढकर मालिक को लौटाया, पीड़ित ने जताया आभार

बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर की राजघाट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और ईमानदारी का मिसाल पेश करते हुए ₹22,200 नकद से भरा पर्स उसके असली मालिक को सकुशल सौंप दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर की राजघाट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और ईमानदारी का मिसाल पेश करते हुए ₹22,200 नकद से भरा पर्स उसके असली मालिक को सकुशल सौंप दिया। पुलिस के इस सराहनीय कार्य की स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार द्वारा जमकर तारीफ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को मथुरा जिले के बाजना निवासी मोहन श्याम बलवीर सिंह अपने जीजा के निधन के बाद राजघाट से लौट रहे थे। इसी दौरान उनका पर्स कहीं गिर गया, जिसमें ₹22,200 की नकदी रखी हुई थी। पर्स गुम होने की सूचना मिलते ही राजघाट चौकी प्रभारी उमाशंकर भारद्वाज ने बिना देरी किए पुलिस टीम के साथ इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।

कड़ी मशक्कत और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने जल्द ही पर्स बरामद कर लिया। जांच में पर्स के अंदर रखी पूरी राशि सुरक्षित पाई गई। इसके बाद पुलिस ने मोहन श्याम से संपर्क कर उन्हें चौकी बुलाया और पूरी नकदी के साथ पर्स उनके सुपुर्द कर दिया।

अचानक अपना खोया हुआ पर्स और पूरी रकम सुरक्षित पाकर मोहन श्याम भावुक हो गए। उन्होंने चौकी प्रभारी उमाशंकर भारद्वाज एवं पूरी पुलिस टीम की संवेदनशीलता और ईमानदारी की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस के ऐसे कदम से आम जनता का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और मजबूत होता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.