सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के थाना सिद्धार्थनगर पुलिस ने मुस्तैदी का परिचय देते हुए घर से लापता हुई मां-बेटी को महज दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना सिद्धार्थनगर पुलिस ने मुस्तैदी का परिचय देते हुए घर से लापता हुई मां-बेटी को महज दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदिरा नगर निवासी ओमप्रकाश सोनकर ने रविवार को थाने में सूचना दर्ज कराई कि उनकी पत्नी सुशीला देवी (55 वर्ष) और पुत्री इशिका सोनकर (22 वर्ष) शनिवार दोपहर इलाज कराने घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज की। वरिष्ठ उप-निरीक्षक अरविंद कुमार राय के नेतृत्व में गठित टीम ने सोशल मीडिया और अन्य स्थानीय माध्यमों की मदद से खोजबीन शुरू की। पुलिस की तत्परता से महज दो घंटे के भीतर ही दोनों को सकुशल ढूंढ निकाला गया और परिजनों को सौंप दिया गया।
मांसूमों को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने सिद्धार्थनगर पुलिस टीम (वरिष्ठ उ.नि. अरविंद कुमार राय, आरक्षी साहिल यादव, अंकित कुमार व महिला आरक्षी कीर्ति उपाध्याय) का तहे दिल से आभार जताया और पुलिस की कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की भीषण भिड़ंत में अड्डा बाजार के जाने-माने व्यवसायी लखी अग्रहरि जी का मौके पर ही निधन हो गया,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/viP8zng4sx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2026













