लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी सावन माह के पहले सोमवार को लेकर थाना फरधान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और अलर्ट मोड पर है। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने के उद्देश्य से थाना प्रभारी निराला तिवारी के नेतृत्व में लालपुर बैरियर से मनिकापुर तिराहे तक व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी सावन माह के पहले सोमवार को लेकर थाना फरधान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और अलर्ट मोड पर है। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने के उद्देश्य से थाना प्रभारी निराला तिवारी के नेतृत्व में लालपुर बैरियर से मनिकापुर तिराहे तक व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
शिवभक्तों की सुरक्षा व सुविधा के लिए पूरे मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु थाना क्षेत्र में 53 वालंटियर्स तैनात किए गए हैं, जो पुलिस व ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर कांवड़ियों का मार्गदर्शन और सहायता कर रहे हैं।
यातायात को सुचारु रखने के लिए लालपुर बैरियर से भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। थाना प्रभारी निराला तिवारी खुद पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की भीषण भिड़ंत में अड्डा बाजार के जाने-माने व्यवसायी लखी अग्रहरि जी का मौके पर ही निधन हो गया,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/viP8zng4sx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2026











