राजघाट के शिवभक्तों ने अनूपशहर से उठाई कांवड़, सोमवार को वन खंडेश्वर महादेव मंदिर में करेंगे जलाभिषेक

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के राजघाट सावन माह के उपलक्ष्य में डिबाई क्षेत्र के राजघाट कस्बे के शिवभक्तों ने रविवार को अनूपशहर के मस्त राम गंगा घाट से भव्य कलश कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के राजघाट सावन माह के उपलक्ष्य में डिबाई क्षेत्र के राजघाट कस्बे के शिवभक्तों ने रविवार को अनूपशहर के मस्त राम गंगा घाट से भव्य कलश कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया। इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं और नन्हे-मुन्ने बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

गंगा घाट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ के गगनभेदी जयकारों के साथ पवित्र गंगाजल भरकर कांवड़ उठाई। भोलेनाथ की पोशाक धारण किए और हाथों में कलश लिए शिवभक्त पैदल ही राजघाट की ओर रवाना हुए। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया।

आयोजकों ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा सोमवार को राजघाट स्थित प्रसिद्ध वन खंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां सभी श्रद्धालु सामूहिक रूप से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इस पावन कांवड़ यात्रा में अमन केवट, दीपक केवट, वीरू निषाद, शिवम केवट, मोहित केवट, अमन यादव, अंकित निषाद, गोलू मसाज, अभिषेक केवट, गोलू पंडित, कपिल कुमार और संजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.