सिद्धार्थनगर: साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित को थाना मिश्रौलिया पुलिस ने वापस दिलाए ₹6,000

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण व रिकवरी अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया पुलिस की साइबर सेल ने बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण व रिकवरी अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया पुलिस की साइबर सेल ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड के शिकार हुए एक पीड़ित के खाते में धोखाधड़ी की पूरी रकम ₹6,000 सफलतापूर्वक वापस कराई है।

प्राप्त विवरण के अनुसार, मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के जिगना अशोगवा निवासी मोहम्मद तैयब (पुत्र मो. ताहिर) के साथ 18 मार्च 2026 को वित्तीय धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित ने एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मिश्रौलिया साइबर सेल टीम ने बैंक से बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए एमआरएम (MRM) पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई की। पुलिस के प्रयासों के चलते 30 जुलाई 2026 को पीड़ित के खाते में ₹6,000 की राशि सकुशल वापस भेज दी गई।

अपनी डूबी हुई रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने सिद्धार्थनगर पुलिस और मिश्रौलिया साइबर टीम (उप-निरीक्षक बबुना यादव, आरक्षी आशुतोष सिंह, आकाश कुमार एवं महिला आरक्षी अनुराधा गुप्ता) का आभार जताया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.