सिद्धार्थनगर: अवैध खाद की तस्करी करते 1 अभियुक्त गिरफ्तार, 8 बोरी खाद व 2 साइकिलें बरामद

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के अपराध व तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस और एसएसबी लीलाडिहवा की संयुक्त टीम ने सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के अपराध व तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस और एसएसबी लीलाडिहवा की संयुक्त टीम ने सफलता हासिल की है। टीम ने चेकिंग के दौरान ग्राम बुढ़ा मज़गवा मोड़ के पास से अवैध रूप से खाद ले जा रहे एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 6 बोरी यूरिया, 2 बोरी डीएपी (DAP) खाद और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही 2 साइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमित लोध (पुत्र रामबिलाश), निवासी ग्राम लीलाडिहवा, थाना मोहाना के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामद सामान और अभियुक्त को सीमा शुल्क (कस्टम) अधिनियम की धारा-11 के तहत आगे की विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा सौंप दिया है।

इस संयुक्त कार्रवाई को थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह, एसएसबी उप-निरीक्षक जतिन, हेड कांस्टेबल उमेश कुमार, कांस्टेबल पिंटू सरोज तथा एसएसबी के जवानों की टीम ने अंजाम दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.