मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन ने शनिवार देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा व पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन ने शनिवार देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा व पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आपको बताते चले की अधिकारियों ने शिव चौक से अहिल्याबाई चौक होते हुए मदीन चौक तक पैदल गश्त की।

इस दौरान एडीजी ने शिवभक्त कांवड़ियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा शिव चौक पर उन पर पुष्प वर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। श्रद्धालुओं ने भी पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई बेहतरीन व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए सराहना की।
पैदल गश्त के उपरांत एडीजी ने रामपुर तिराहा स्थित अस्थायी थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मातहत अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के समापन तक पूरे मार्ग पर कड़ा पहरा रहे। यातायात व्यवस्था सुगम रखने, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट रखने पर विशेष जोर दिया गया।
सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए उन्होंने ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों सहित आधुनिक तकनीकी संसाधनों से निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि यात्रा बिना किसी विघ्न के संपन्न हो सके।
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की भीषण भिड़ंत में अड्डा बाजार के जाने-माने व्यवसायी लखी अग्रहरि जी का मौके पर ही निधन हो गया,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/viP8zng4sx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2026












