महराजगंज
महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महेशपुर महेदिया में एक बकरी द्वारा सब्जी चरने को लेकर उपजे विवाद में दबंगों ने महिला और उसकी ननद के साथ मारपीट की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महेशपुर महेदिया में एक बकरी द्वारा सब्जी चरने को लेकर उपजे विवाद में दबंगों ने महिला और उसकी ननद के साथ मारपीट की। आपको बताते चले की पीड़िता करिश्मा देवी पत्नी शिवशंकर राजभर ने थाने में शिकायती पत्र देकर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के अनुसार, घर के पास लगी सब्जी को बकरी के चरने पर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि विशाल राजभर, दीपक राजभर, गोविंद राजभर और अंजली ने उनके साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट की। बीच-बचाव करने आई उनकी ननद को भी चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़िता का मोबाइल भी तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बड़ौत: शहीद-ए-आजम सरदार ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर शौकेंद्र खोखर ने किया नमन; बताया देशभक्ति की प्रेरणाhttps://t.co/2CQrSI41pd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2026













