जौनपुर
जौनपुर जनपद के बरसठी थाने में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल मुंशी द्वारा शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के बरसठी थाने में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल मुंशी द्वारा शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में साथी पुलिसकर्मी उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए वाराणसी हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के पीछे पारिवारिक कलह की आशंका जताई जा रही है।
वीडियो कॉल पर बातचीत के बाद पिया विषाक्त पदार्थ
जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर जिले के रहने वाले विवेक गौड़ पिछले दो वर्षों से बरसठी थाने में तैनात हैं और वर्तमान में मुंशी का कार्य संभाल रहे हैं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने अपने परिजनों से वीडियो कॉल पर बात की। इसके कुछ ही देर बाद उन्होंने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। मौके पर मौजूद एक साथी सिपाही ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और कटोरा भी छीनकर फेंक दिया, लेकिन विवेक ने बचा हुआ जहरीला पदार्थ गटक लिया। तबीयत बिगड़ने पर पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई।
व्हाट्सएप स्टेटस: इस जीवन में कोई नहीं अपना, सब मतलब के हैं
घटना से ठीक पहले विवेक गौड़ द्वारा अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया गया संदेश क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने स्टेटस पर लिखा था— “इस जीवन में कोई नहीं अपना, सब मतलब के हैं।” इस भावुक स्टेटस के बाद उठाए गए आत्मघाती कदम से पुलिस विभाग में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
चिकित्सकों ने वाराणसी किया रेफर
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अशोक यादव ने बताया कि बरसठी थाने के सिपाही को जहरीले पदार्थ के सेवन के बाद गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार देकर त्वरित राहत प्रदान करने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति चिंताजनक होने के कारण उन्हें तत्काल वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।
जनपद महराजगंज के थाना फरेन्दा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सोनबरसा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक महिला ने अपने ही ससुर की हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। pic.twitter.com/LJsHcsGraX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 31, 2026













