हापुड़: सलाई गांव के जंगल में कई नलकूपों के ताले तोड़ केबल व स्टार्टर चुरा ले गए बदमाश, किसानों में रोष

हापुड़

हापुड़ जनपद के थाना देहात क्षेत्र अंतर्गत सलाई गांव के जंगल में शुक्रवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने तांडव मचाते हुए कई किसानों के नलकूपों को निशाना बनाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के थाना देहात क्षेत्र अंतर्गत सलाई गांव के जंगल में शुक्रवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने तांडव मचाते हुए कई किसानों के नलकूपों को निशाना बनाया। चोरों ने नलकूपों के कमरों के ताले तोड़कर वहां रखे कीमती स्टार्टर, बिजली की केबल और अन्य उपकरण पार कर दिए।

शनिवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को नलकूपों के ताले टूटे और सामान बिखरा देखकर चोरी का पता चला। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया। किसानों का कहना है कि केबल व स्टार्टर चोरी होने से सिंचाई कार्य ठप पड़ गया है, जिससे फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

सूचना मिलते ही थाना देहात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.