बड़ौत: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस हाई अलर्ट; सीओ अंशु जैन ने कांवड़ मार्ग व भड़ल चौकी का लिया जायजा

बागपत

जनपद बागपत के पवित्र सावन माह की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बड़ौत पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


जनपद बागपत के पवित्र सावन माह की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बड़ौत पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी बड़ौत अंशु जैन ने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग सहित मुख्य कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया।

भड़ल पुलिस चौकी और रूट डायवर्जन की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने पुलिस चौकी भड़ल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चौकी की सुरक्षा व्यवस्था, प्रभावी चेकिंग, रूट डायवर्जन और यातायात प्रबंधन का बारीकी से निरीक्षण किया। सीओ अंशु जैन ने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग के चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

सीओ अंशु जैन ने पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी कि संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की कड़ाई से जांच की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कांवड़ियों से निरंतर संवाद बनाए रखें और यदि किसी श्रद्धालु को कोई समस्या आती है तो उसकी तत्काल मदद की जाए। कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रहनी चाहिए ताकि आमजन और श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.