हापुड़: डीएम ने तहसील दिवस से पहले की गोद भराई की रस्म, सुनीं जनसमस्याएं; 105 में से 17 का मौके पर निस्तारण

हापुड़

हापुड़ जनपद के तहसील परिसर में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ से पूर्व जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित ‘गोद भराई’ कार्यक्रम में भाग लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


हापुड़ जनपद के तहसील परिसर में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ से पूर्व जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित ‘गोद भराई’ कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को न्यूट्रिशन किट, फल व सूखे मेवे वितरित करते हुए संतुलित आहार और स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूक किया।

इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिले की तीनों तहसीलों में कुल 105 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया:

हापुड़ तहसील: 35 में से 6 मामलों का मौके पर समाधान हुआ।

गढ़मुक्तेश्वर तहसील: 34 में से 6 शिकायतों का त्वरित निस्तारण हुआ।

धौलाना तहसील: सीडीओ श्रुति शर्मा की अध्यक्षता में 36 में से 5 मामलों का समाधान किया गया।

डीएम ने भूमि विवादों के त्वरित समाधान हेतु पुलिस व राजस्व विभाग को समन्वय बनाने और फरियादियों को फोन पर प्रगति बताने के निर्देश दिए। वहीं, एसपी ने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस को सतर्क रहने के आदेश दिए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.