बुलंदशहर: अलीगढ़ के शिवभक्तों ने राजघाट से शुरू की कांवड़ यात्रा; 51 लीटर गंगाजल लेकर शिवालय रवाना, पुलिस अलर्ट

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के सावन के पवित्र माह में बुलंदशहर के राजघाट गंगा तट से शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सावन के पवित्र माह में बुलंदशहर के राजघाट गंगा तट से शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। अलीगढ़ जनपद के खैर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोसनपुर निवासी शिवभक्तों के एक जत्थे ने राजघाट से पवित्र कांवड़ यात्रा की शुरुआत की है। श्रद्धालु 51 लीटर गंगाजल लेकर अपने गांव स्थित शिवालय के लिए रवाना हुए हैं।

कांवड़ यात्रा में गांव मोसनपुर के ऋषि पाल, मन्नू, दीपक, मदन, शिवम, सुंदर, प्रशांत और अनु सहित कई शिवभक्त शामिल हैं। यात्रा के दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयकारों से पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया है।

कांवड़ यात्रा को देखते हुए राजघाट गंगा तट पर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी गंगा घाटों पर पुलिस गोताखोर तैनात किए गए हैं।

राजघाट चौक प्रभारी उमाशंकर भारद्वाज ने बताया कि राजघाट गंगा घाट से कल्याण सिंह चौराहे तक पुलिस बल तैनात किया गया है। कांवड़ियों के प्रस्थान मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि यात्रा सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.