हापुड़: समाजवादियों ने किया ‘स्वजन संवाद अभियान’ कार्यक्रम का आयोजन, 2027 में सपा सरकार बनाने का लिया संकल्प

हापुड़

हापुड़ जनपद के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर के कुशल निर्देशन में गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दोताई और अल्ला बख्शपुर में ‘समाजवादी स्वजन संवाद अभियान’ के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर के कुशल निर्देशन में गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दोताई और अल्ला बख्शपुर में ‘समाजवादी स्वजन संवाद अभियान’ के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व राज्य मंत्री डॉ. रमेश चंद्र प्रजापति ने जनसमूह को संबोधित किया।

पिछड़ा समाज और सपा की नीतियों पर चर्चा

सपा के जिला प्रवक्ता व जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गोष्ठी के दौरान आमजन और समाज की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। मुख्य अतिथि डॉ. रमेश चंद्र प्रजापति ने पूर्ववर्ती सपा सरकार के ऐतिहासिक विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि पिछड़ा समाज को राजनीति में असली पहचान और सम्मान केवल समाजवादी पार्टी ने दिया है। आज पिछड़ा समाज एकजुट होकर देश की राजनीति की मुख्य धुरी बन चुका है।

2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का आह्वान

जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से 2027 के विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। नेताओं ने कहा कि प्रदेश को संप्रदायवाद से मुक्त कराने और जनहित के कार्यों को गति देने के लिए अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना जरूरी है।

ये प्रमुख लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर, पूर्व मंत्री डॉ. रमेश चंद्र प्रजापति, मोहित प्रजापति, अमित प्रजापति, सुभाष प्रजापति (प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रजापति महासभा), फारुख प्रधान, साजिद दोताई, राजेश प्रजापति, सुषमा प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.