जौनपुर
जौनपुर जनपद के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान करने के साथ-साथ समाज कल्याण और विश्वविद्यालय के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान करने के साथ-साथ समाज कल्याण और विश्वविद्यालय के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं।

समारोह के दौरान राज्यपाल ने ग्रामीण आंगनबाड़ियों के सशक्तिकरण के लिए 500 आंगनबाड़ी किट वितरित किए। इनमें 67 प्रकार की सामग्रियां (जैसे ट्राइसाइकिल, झूला, स्टोरी बुक, व्हाइट बोर्ड, आदि) शामिल थीं। यह किट पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर और गाजीपुर जिला प्रशासन के सहयोग से प्रदान की गईं। इस दौरान राज्यपाल ने प्रशासनिक अधिकारियों को एचपीवी टीकाकरण प्रमाण पत्र और अपनी आत्मकथा ‘चुनौतियां मुझे पसंद हैं’ भेंट की।

डिजिटल क्रांति की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्यपाल ने आईपैड के जरिए सत्र 2025-26 की स्नातक एवं स्नातकोत्तर की 77,463 डिग्रियों को डिजीलॉकर में अपलोड किया। इसके अलावा, उन्होंने परिसर में नव-संवर्धित इंडोर स्टेडियम और महिला छात्रावास में निर्मित ‘आनंदी वाटिका’ का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर आधारित 6 नई पुस्तकों का विमोचन किया गया तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चार प्राध्यापकों—प्रो. राम आसरे सिंह, डॉ. विशाल सिंह, डॉ. प्रशांत सिंह और डॉ. धीरेंद्र कुमार चौधरी को सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में दीक्षोत्सव पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। एम.ए. जनसंचार में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र शुभम गुप्ता को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक से नवाजा गया।
बुलंदशहर जनपद के छतारी क्षेत्र के ग्राम लालगढ़ी में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना मगरमच्छ आखिरकार वन विभाग के बिछाए जाल में फंस गया। सोमवार रात वन विभाग की टीम द्वारा लगाए गए बड़े पिंजरे में मगरमच्छ के कैद होते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। pic.twitter.com/b3sE9VR6FG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 28, 2026












